आपसी रंजिश में युवक की गोली मार कर हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2015 8:04 PM
लखीसराय : हलसी प्रखंड के प्रतापपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम में अपराधियों ने एक 25 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर गांव निवासी सीताराम यादव के 25 वर्षीय पुत्र महेश यादव की अपराधियों ने […]
लखीसराय : हलसी प्रखंड के प्रतापपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम में अपराधियों ने एक 25 वर्षीय युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर गांव निवासी सीताराम यादव के 25 वर्षीय पुत्र महेश यादव की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है.
घटना के संबंध में हलसी थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह ने बताया कि गांव के रामदेव यादव, राजकुमार यादव के द्वारा घर में घुस कर महेश यादव की गोली मार कर हत्या कर दी है. उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया कि अभियुक्तों ने पहले महेश यादव के साथ मारपीट की तथा बाद में गोली मार दी. मृतक के सर पर चोट का निशान है तथा उसके जांघ में गोली लगी है जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है.
वहीं ग्रामीण सूत्रों के अनुसार महेश यादव एवं आरोपियों के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिनों से रंजिश चल रही थी. कुछ लोग इसी भूमि विवाद के रूप में भी देख रहे हैं. आरोपी मृतक का गोतिया बताया जाता है. हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है. हालांकि इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










