सरकारी कार्य के दौरान मारपीट का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2015 8:05 PM

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के चांय टोला देवघरा निवासी भिखारी महतो ने कनीय विद्युत अभियंता सूर्यगढ़ा अवर प्रमंडल को आवेदन देकर सरकारी कार्य के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है. आवेदन में भिखारी ने कहा कि वे विभाग में मानव बल के रूप में कार्यरत हैं. मंगलवार को दिन में लगभग 5 बजे अपने एक सहयोगी प्रदीप […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के चांय टोला देवघरा निवासी भिखारी महतो ने कनीय विद्युत अभियंता सूर्यगढ़ा अवर प्रमंडल को आवेदन देकर सरकारी कार्य के दौरान मारपीट का आरोप लगाया है. आवेदन में भिखारी ने कहा कि वे विभाग में मानव बल के रूप में कार्यरत हैं. मंगलवार को दिन में लगभग 5 बजे अपने एक सहयोगी प्रदीप शर्मा के साथ विभागीय आदेशानुसार दियारा क्षेत्र में विद्युत लाइन को ठीक करने पहुंचे और स्विच पर एक सहयोगी को तैनात करने लगे. तभी मिल मालिक मंजेश शर्मा व उसके कुछ सहयोगी वहां आये और हम दोनों कर्मी के साथ गाली गलौज करते हुए लाठी व घूंसे से सीना व कनपटी पर वार कर दिया. इससे वे जख्मी हो गये. उन लोगों ने धमकी दी कि लाइन ठीक रखो, नहीं तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन