प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय बंद रहने का कारण पूछा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2013 11:53 PM
झाझा. दानापुर मंडल रेल प्रबंधक एनके गुप्ता ने गुरुवार को झाझा प्लेटफॉर्म व रेलवे कार्यालयों का निरीक्षण किया. डाउन पटना-धनबाद इंटरसिटी से पहुंचे श्री गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान डाउन प्लेटफॉर्म पर प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय को बंद पाकर इसका कारण पूछा. रेलकर्मियों ने बताया कि इस प्रतीक्षालय पर जीआरपी का कब्जा था. जीआरपी के कब्जे […]
झाझा. दानापुर मंडल रेल प्रबंधक एनके गुप्ता ने गुरुवार को झाझा प्लेटफॉर्म व रेलवे कार्यालयों का निरीक्षण किया. डाउन पटना-धनबाद इंटरसिटी से पहुंचे श्री गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान डाउन प्लेटफॉर्म पर प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय को बंद पाकर इसका कारण पूछा. रेलकर्मियों ने बताया कि इस प्रतीक्षालय पर जीआरपी का कब्जा था. जीआरपी के कब्जे से मुक्त कराने पर उसमें हुए क्षति को देखते हुए स्टेशन मास्टर ने उसे दुरुस्त करवाने को कहा था. जीआरपी द्वारा दुरुस्त नहीं करवाने के कारण यह बंद पड़ा है. जिस पर डीआरएम ने अविलंब इसे ठीक-ठाक करवा कर यात्रियों के लिये खोलने का आदेश दिया.
मौके पर प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर बने सुलभ शौचालय का भी जायजा लिया. इस दौरान शौचालय में पानी की सुचारु व्यवस्था को नहीं पाकर सेंट्रल ट्रैफिक इंस्पेक्टर केयू आरके सिन्हा को जल्द से जल्द सुलभ शौचालय में पानी सहित साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करवाने का आदेश दिया. प्लेटफॉर्म व रेलवे ट्रैक की गंदगियों को देख डीआरएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि साफ-सफाई की विशेष ध्यान दी जाय. साथ ही स्टेशन प्रबंधक के बगल में लगे विद्युत मीटर के नहीं चलने पर सहायक अभियंता को ठीक करने का आदेश दिया. प्लेटफॉर्म पर गार्ड व ड्राइवर के बक्शे के इधर-उधर रखे होने पर स्टेशन प्रबंधक को एक निश्चित जगह पर उसे रखवाने का निर्देश दिया. मौके पर सीनियर इंजीनियर एसके झा, सीनियर डय़ूटी मैनेजर विनीत कुमार, वरीय मंडल कर्मिक अधिकारी गरिमा श्रीवास्तव, इसीआरकेयूा के केंद्रीय महामंत्री भोला प्रसाद समेत कई अधिकारी साथ थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










