अपहरण मामले में पांच अभियुक्तों को उम्रकैद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Sep 2013 4:05 AM

विज्ञापन

लखीसरायः अपर न्यायाधीश तृतीय चंद्र भूषण प्रसाद की खंड पीठ ने मंगलवार को सत्र वाद संख्या 494/011 की सुनवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. दोषियों पर 15 -15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है. अर्थ दंड जमा नहीं करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. लोक […]

विज्ञापन

लखीसरायः अपर न्यायाधीश तृतीय चंद्र भूषण प्रसाद की खंड पीठ ने मंगलवार को सत्र वाद संख्या 494/011 की सुनवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी. दोषियों पर 15 -15 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है. अर्थ दंड जमा नहीं करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी.

लोक अभियोजक शंभु शरण सिंह ने बताया कि चानन थाना कांड संख्या 565 /09 के तहत चानन थाना के लाखो चक निवासी मनोहर साव के वाद की सुनवाई की गयी. न्यायालय ने लाखोचक निवासी हरि किशन यादव, शशि यादव, लक्ष्मी यादव, संतोष यादव व विकास यादव को दोषी मानते हुए सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी. उन्होंने बताया कि सूचक के पुत्र सोनू कुमार का अभियुक्तों हरि किशन यादव, शशि यादव, लक्ष्मी यादव, संतोष यादव, दिनेश यादव, सुधीर यादव, उदय यादव व विकास यादव ने मिल कर अपहरण कर लिया था.

उसके बाद फिरौती के लिए पांच लाख की मांग की थी. अनुसंधान के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आरोप-पत्र समर्पित किया. उसके बाद न्यायालय ने सभी आरोपियों को 30 अगस्त को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए कहा. लेकिन उसमें से अभियुक्त सुधीर कुमार यादव, दिनेश यादव व उदय यादव फरार हो गये. इस कारण न्यायालय ने पांच आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी. उन्होंने बताया कि इसके आलावा 15 -15 हजार रुपये की अर्थ दंड की सजा सुनायी गयी. अर्थ दंड नहीं देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा होगी. अभियोजन पक्ष से गुप्तेश्वर सिंह, बचाव पक्ष से रमेश प्रसाद सिंह व अधिवक्ता रामबालक यादव थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन