431 में से 409 मतदाताओं ने किया प्रत्याशियों के भाग का फैसला

Updated at : 12 Mar 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
431 में से 409 मतदाताओं ने किया प्रत्याशियों के भाग का फैसला

विगत दो माह के जद्दोजहद के बाद गुरुवार को जिला विधिक संघ का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया

विज्ञापन

जिला विधिक संघ का शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न

देर रात तक परिणाम घोषित होने की संभावना

लखीसराय. विगत दो माह के जद्दोजहद के बाद गुरुवार को जिला विधिक संघ का चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया. प्रत्याशी व्यवहार न्यायालय परिसर में कार्य करने आये अधिवक्ताओं को अपने पक्ष में गोलबंद कर रहे थे. मुख्य चुनाव पदाधिकारी श्रीनिवास सिंह ने बताया कि गुरुवार को कुल 431 मतदाताओं में से 409 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. देर शाम पांच बजे से मतों की गिनती प्रारंभ कर दी गयी है. वहीं देर शाम तक पहला रूझान आने आ जायेगा, हालांकि देर रात परिणामों की घोषणा कर दी जायेगी. गुरुवार की सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी थी. इस दौरान मुख्य सड़क से लेकर व्यवहार न्यायालय तक प्रत्याशी व उनके समर्थक अधिवक्ता अपने पक्ष में मतदाता अधिवक्ताओं को मतदान करने के लिए आरजू मिन्नत कर रहे थे. वहीं अधिवक्ता मतदाता भी अपने अनुसार ही मतदान करने की बात कह रहे थे.

बता दें अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में है, जिनमें निवर्तमान महासचिव सुबोध कुमार के अलावा अशोक कुमार सिन्हा, अयोध्या मिस्त्री, विशुनदेव स्वर्णकार, जयशंकर प्रसाद, मो मुंजुर हुसैन, रजनीश कुमार, सतीश कुमार पांडेय व विश्वनाथ प्रसाद शामिल है. जबकि महासचिव पद के लिए आठ प्रत्याशी दिनेश कुमार मंडल, निखिल कुमार, ओमप्रकाश वर्मा, राजेश कुमार, राजीव कुमार, रामबालक यादव, रवीशचंद्र अम्बष्ट व शैलेश कुमार मिश्रा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवारों में ज्ञानचंद आर्य, महेंद्र प्रसाद, रामप्रवेश कुमार, रंजीत कुमार, रोहिणी दास, सुभाषचंद्र निराला तथा शरद कुमार शामिल है. इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए अर्जुन प्रसाद मेहता, मदन साव, शिवदानी प्रसाद व उदय कुमार दिवाकर तथा संयुक्त सचिव के लिए अनंत कुमार, अच्युतम गरुड़ ध्वजम, जयशंकर प्रसाद, मुन्ना कुमार व संजय सुमन भारती एवं सहायक सचिव के लिए बैद्यनाथ पांडेय, दिवाकर पांडेय, रंजीत कुमार सिन्हा, सदन प्रसाद महतो, सीतेश सुधांशु, शशिभूषण सिंह व शिवदानी सिंह चुनावी मैदान में है. वहीं अंकेक्षण पद के लिए अरुण कुमार, प्रह्लाद सिंह, संजीव सहाय व सुनील कुमार तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए चेतन राज, गोपाल ठाकुर, ललिन कुमार, नीरज कुमार, रामनंदन सिंह, रामवरण प्रसाद, रविशंकर, सुधांशु कुमार शर्मा तथा उमेश कुमार के अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए अजय कुमार निराला, आनंदी ठाकुर, प्रवेश कुमार सिंह, रामपदारथ सिंह, सुनील कुमार, विद्यानचंद्र सिंह, विजय कुमार गुप्ता तथा विश्वनाथ महतो शामिल है.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन