अधिक बिंद हत्याकांड में अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2015 8:04 PM

विज्ञापन

लखीसराय. अधिक बिंद हत्याकांड में कजरा थाना ने शनिवार को मृतक की पत्नी दुनदुनी देवी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उक्त आशय की जानकारी कजरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने दी. ज्ञात हो कि शुक्रवार को कजरा थाना पुलिस ने ललमटिया कोल से कजरा थाना के चौकीदार […]

विज्ञापन

लखीसराय. अधिक बिंद हत्याकांड में कजरा थाना ने शनिवार को मृतक की पत्नी दुनदुनी देवी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उक्त आशय की जानकारी कजरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने दी. ज्ञात हो कि शुक्रवार को कजरा थाना पुलिस ने ललमटिया कोल से कजरा थाना के चौकीदार अर्जुन मंडल हत्याकांड के आरोपी अधिक बिंद की शव को बरामद किया था. आशंका जतायी जा रही है कि अधिक बिंद की हत्या की गई. वैसे मृतक के सिर पर सिर्फ चोट के निशान पाये गये थे.उच्चकों ने उड़ाये एक लाख रुपयेलखीसराय. कवैया थाना क्षेत्र नया बाजार स्थित बाटा दुकान से एक ग्राहक का एक लाख रुपया उच्चकों ने उड़ा लिया. इस संबंध में पीडि़त ने कवैया थाना में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में कवैया थानाध्यक्ष विनोद राम ने बताया कि रामगढ़ चौक के बड़तारा निवासी शंभु कुमार बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकासी कर बाजार करने के बाद बांटा दुकान में चप्पल खरीदने गया हुआ था. इसी क्रम में अचानक उसका ध्यान जब रुपये रखे थैले पर गया तो उसमें से बैंक से निकाले एक लाख रुपये गायब थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन