अंतिम दिन अंग्रेजी की परीक्षा में 398 परीक्षार्थी शामिल

Updated at : 22 Feb 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
अंतिम दिन अंग्रेजी की परीक्षा में 398 परीक्षार्थी शामिल

अंतिम दिन अंग्रेजी की परीक्षा में 398 परीक्षार्थी शामिल

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के सभी 23 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को अंतिम दिन अंग्रेजी की परीक्षा संपन्न हो गया. अंतिम दिन तक कदाचार के आरोप में एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं किया गया. परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षा केंद्र से अप्रिय घटना नहीं घटी है. दोनों पालियों में अंग्रेजी की परीक्षा ली गयी. प्रथम पाली की परीक्षा में अन्य दिनों की परीक्षा के अनुपात में सबसे कम 402 में 398 परीक्षार्थी शामिल हो सके. जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 11 हजार 374 में 10 हजार 780 परीक्षार्थी शामिल हो सके. जबकि 594 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन