आंदोलन के पांचवे दिन डीइओ कार्यालय में दिया जायेगा धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2015 8:04 PM
प्रतिनिधि, लखीसरायजिले के नियोजित शिक्षकों की समान काम के लिए समान वेतन को लेकर विद्यालयों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी व हड़ताल जारी है. इसके पांचवे दिन डीइओ कार्यालय में सोमवार को 11 बजे से पांच बजे तक नियोजित शिक्षक धरना प्रदर्शन करेंगे. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार व […]
प्रतिनिधि, लखीसरायजिले के नियोजित शिक्षकों की समान काम के लिए समान वेतन को लेकर विद्यालयों में अनिश्चितकालीन तालाबंदी व हड़ताल जारी है. इसके पांचवे दिन डीइओ कार्यालय में सोमवार को 11 बजे से पांच बजे तक नियोजित शिक्षक धरना प्रदर्शन करेंगे. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार व महासचिव मनोज पांडेय ने बताया कि जिले के नियोजित शिक्षक डीइओ कार्यालय पहुंच कर अपनी उपस्थिति पंजी पर दर्ज करेंगे. उन्होंने कहा कि डीइओ कार्यालय में दिन भर तालाबंदी रहेगा. बताया कि शिक्षकों का एक समूह सूर्यगढ़ा और चानन प्रखंड में जाकर अपने शिक्षक साथियों का वेतनमान क ो लेकर हड़ताल में शामिल होने के लिए आह्वान करेंगे. इधर पांच दिनों से विद्यालय में शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से बच्चों का पठन-पाठन बाधित है. इसे लेकर अभिभावकों में शिक्षक व सरकार के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है. अभिभावक संतोष कुमार ने कहा कि सरकार को यूपी, उड़ीसा, मध्य प्रदेश की तर्ज पर नियोजित शिक्षकों को वेतनमान देने की घोषणा अविलंब करनी चाहिए जिससे बच्चों के भविष्य पर लगा प्रश्नचिह्न हट सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










