ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Apr 2015 7:04 PM

विज्ञापन

चानन. किऊल-झाझा रेलखंड के बंशीपुर स्टेशन पर मंगलवार को लाइन क्रॉस करने के क्रम में मालगाड़ी की ठोकर से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. झाझा दुर्गा स्थान निवासी अंबिका यादव की पत्नी पूजा करने के लिए जलप्पा स्थान जाने के क्रम में बंशीपुर स्टेशन उतर कर अप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के […]

विज्ञापन

चानन. किऊल-झाझा रेलखंड के बंशीपुर स्टेशन पर मंगलवार को लाइन क्रॉस करने के क्रम में मालगाड़ी की ठोकर से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. झाझा दुर्गा स्थान निवासी अंबिका यादव की पत्नी पूजा करने के लिए जलप्पा स्थान जाने के क्रम में बंशीपुर स्टेशन उतर कर अप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से लाइन पार कर रही थी. तभी डाउन लाइन से आ रही मालगाड़ी चपेट में आ गयी.विद्युत तार से झुलस कर महिला जख्मी चानन. स्थानीय थाना के भलुई पंचायत अंतर्गत महुलिया गांव में 11 हजार वोल्ट बिजली के तार गिरने से एक महिला बुरी तरह झुलस गयी. विदित हो कि महुलिया गांव निवासी यमुना पंडित की 50 वर्षीय पत्नी पारो देवी गांव के बहियार में गेहूं काट रही थी. अचानक हाइ टेंशन की तार गिर गयी. वहीं इससे रामपुर बहियार में बबन मिस्त्री की तीन कट्ठे में लगी गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन