पुल मरम्मत कराने की मांग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2015 7:03 PM

विज्ञापन

मेदनी चौकी. सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत कोनीपार व माणिकपुर गांव को जोड़ने के लिए गरखै नदी पर बनी चचरी पुल जर्जर हो गयी. लोगों ने पुल मरम्मत की मांग बीडीओ से की है. बीडीओ को दिये आवेदन में शिक्षक संदेश पटेल दिवाकर, संजय कुमार आदि ने हस्ताक्षर किया है. सेविका को टीकाकरण की मिली जानकारी फोटो […]

विज्ञापन

मेदनी चौकी. सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत कोनीपार व माणिकपुर गांव को जोड़ने के लिए गरखै नदी पर बनी चचरी पुल जर्जर हो गयी. लोगों ने पुल मरम्मत की मांग बीडीओ से की है. बीडीओ को दिये आवेदन में शिक्षक संदेश पटेल दिवाकर, संजय कुमार आदि ने हस्ताक्षर किया है. सेविका को टीकाकरण की मिली जानकारी फोटो संख्या 21 चित्र परिचय- प्रशिक्षण में उपस्थित सेविका व अन्य लखीसराय. जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में बुधवार को टीकाकरण व परिवार नियोजन को लेकर आशा व सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ शशि भूषण शर्मा ने किया. मौके पर सीएस ने कहा कि एक हजार की आबादी पर एक आंगनबाड़ी केंद्र होता है. सेविका अपने केंद्र को इस प्रकार से बनायें कि उनसे उनके कर्तव्य का पता चल सके. उन्होंने कहा कि सेविका व आशा अपने क्षेत्र में सर्वे कर वहां छोटे-छोटे बच्चों के टीकाकरण की जानकारी लें. यदि उनका टीका कार्ड नहीं बना है तो कार्ड बनाने में मदद करें तथा तय समय पर टीका दिलाया जाना सुनिश्चित करें. मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नरेंद्र भूषण, डीपीएम मो खालिद हुसैन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार भारती, जिला योजना समन्वयक सुनील कुमार शर्मा, विनय कुमार आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन