2014 में बनेगी एनडीए सरकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:54 PM

विज्ञापन

* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागतलखीसराय/बड़हिया/ हलसी : पटना से जमुई के सिकंदरा जाने के क्रम में लखीसराय-सिकंदरा मार्ग पर रविवार को भाजपाइयों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे का फूल-माला पहना कर स्वागत किया. भाजपा कार्यकर्ता ने लोहिया चौक पर उनका स्वागत किया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष […]

विज्ञापन

* भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
लखीसराय/बड़हिया/ हलसी : पटना से जमुई के सिकंदरा जाने के क्रम में लखीसराय-सिकंदरा मार्ग पर रविवार को भाजपाइयों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे का फूल-माला पहना कर स्वागत किया.

भाजपा कार्यकर्ता ने लोहिया चौक पर उनका स्वागत किया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोक सभा चुनाव के लिए एकजुट हो तैयार रहें. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए सपना देख रहे हैं.

2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी. इस अवसर पर स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार, नगर अध्यक्ष नरोत्तम कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, गोपाल चंद्र, राजेश कुमार, रामशोभा सिंह, सुमन कुमार, आदि उपस्थित थे.

हलसी प्रतिनिधि के अनुसार, सड़क मार्ग से सिकंदरा जाने क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडे का जोरदार स्वागत किया गया. प्रखंड भाजपा अध्यक्ष पंचानंद शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया. मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष राजीव रंजन, सुशील कुमार, रामविलास सिंह, अजय सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन