देवेंद्र बने प्रखंड पैक्स संघ के अध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 7:03 PM
फोटो संख्या 06 चित्र परिचय- देवेंद्र सूर्यगढ़ा. सोमवार को स्थानीय डाक बंगला में प्रखंड के नवनिर्वाचित 21 पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई. इसमें सहकारिता समिति की प्रखंड स्तरीय अध्यक्ष चयन पर विशेष चर्चा की गयी. संघ को मजबूती प्रदान करने तथा किसानों के हित में उठाये जानेवाले कदम की विशेष चर्चा की गयी. संघ के […]
फोटो संख्या 06 चित्र परिचय- देवेंद्र सूर्यगढ़ा. सोमवार को स्थानीय डाक बंगला में प्रखंड के नवनिर्वाचित 21 पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई. इसमें सहकारिता समिति की प्रखंड स्तरीय अध्यक्ष चयन पर विशेष चर्चा की गयी. संघ को मजबूती प्रदान करने तथा किसानों के हित में उठाये जानेवाले कदम की विशेष चर्चा की गयी. संघ के अध्यक्ष पद के चयन को लेकर सूर्यगढ़ा पैक्स अध्यक्ष मीना देवी का प्रस्ताव दिया गया. देवेंद्र सिंह को सर्व सम्मति से निर्विरोध संघ का अध्यक्ष चुना गया. प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों की समस्या को उठाने व उसे दूर करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा. पैक्स अध्यक्षों की बैठक फोटो संख्या 07चित्र परिचय- बैठक में उपस्थित अध्यक्ष एवं अन्य सूर्यगढ़ा. सोमवार को स्थानीय डाक बंगला में सहकारिता पदाधिकारी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में प्रखंड के 21 पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई. इसमें पैक्स के माध्यम से किसानों मिलने वाले लाभ तथा उपज को पैक्स के माध्यम से बेचने की जानकारी दी गयी. बताया गया कि पैक्स स्तर पर सोसाइटी की ओर से धान प्राप्ति, जन वितरण दुकान व किसानों का खाद आपूर्ति कराना मुख्य कार्य है. इसमें सहकारिता समिति के सदस्यों की उपस्थिति कोरम के साथ जरूरी है. कोरम के अभाव में किसी प्रकार का निर्णय लेने पर प्राधिकार द्वारा सोसाइटी का रिफंड किया जायेगा. पुन: अध्यक्ष पद का मतदान करवाया जायेगा. कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रत्येक महीने करवाना तथा मौसम के अनुसार किसानों को खाद-बीज-ऋण उपलब्ध कराने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति कम से कम सात होना अनिवार्य होगा. मौके पर सहकारिता शाखा प्रबंधक विवेकानंद, व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश सिंह, आलोक कुमार, देवेंद्र सिंह, मीना देवी आदि मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










