प्रदेश अध्यक्ष पंचतत्व मे विलीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2014 8:02 PM
फोटो संख्या 03चित्र परिचय- शोक सभा में उपस्थित समाज के लोग लखीसराय. राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर के निधन के बाद गुरुवार स्थानीय पुरानी बाजार धर्मशाला के प्रांगण में महासभा के सदस्यों ने एक शोक सभा का आयोजन किया. शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख उनके आत्मा […]
फोटो संख्या 03चित्र परिचय- शोक सभा में उपस्थित समाज के लोग लखीसराय. राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील ठाकुर के निधन के बाद गुरुवार स्थानीय पुरानी बाजार धर्मशाला के प्रांगण में महासभा के सदस्यों ने एक शोक सभा का आयोजन किया. शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रख उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस मौके पर प्रदेश सचिव मोहन ठाकुर ने कहा कि वे एक समाजसेवी थे तथा नाई संगठन के लिए अपनी पूरी जिंदगी बिता दी. उनकी मृत्यु पर पूरे नाई समाज को काफी गहरा दुख हुआ है. उन्होंने कहा कि फ तुहा घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया. शोक सभा में समाज के दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










