आपसी रंजिश में हुई गोली बारी, एक घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Nov 2014 8:02 PM

विज्ञापन

चानन. चानन थाना अंतर्गत रेवटा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट तथा गोलीबारी में दरबेश्वर मंडल गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी को इलाज के लिए परिजनों द्वारा बाहर ले जाया गया. मिली जानकारी के मुताबिक सुबोध मंडल तथा दरबेश्वर मंडल के बीच वर्षों से विवाद चलता आ रहा […]

विज्ञापन

चानन. चानन थाना अंतर्गत रेवटा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट तथा गोलीबारी में दरबेश्वर मंडल गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी को इलाज के लिए परिजनों द्वारा बाहर ले जाया गया. मिली जानकारी के मुताबिक सुबोध मंडल तथा दरबेश्वर मंडल के बीच वर्षों से विवाद चलता आ रहा है इसी बीच शुक्रवार की देर शाम रेवटा गांव में ही दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गया. जिसमें सुबोध के गुर्गे के द्वारा गोली चलायी गयी. दरबेश्वर मंडल को गोली कमर के नीचे लगी जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गये. चानन थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि उन्हें भी इस तरह की सूचना प्राप्त हुई है जिसकी जानकारी ली जा रही है. श्री झा के मुताबिक अपराधियों द्वारा दो गोली चलाये जाने की सूचना मिली है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है. वरीय पदाधिकारियों को मामले की जानकारी दी गयी है. विदित हो कि सुबोध मंडल के पिता रामजीवन मंडल की हत्या मनोज मंडल के द्वारा कर दी गयी थी और लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था. जिसमें मनोज मंडल, दरबेश्वर मंडल सहित अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया. इसी विवाद को लेकर रामजीवन मंडल के पुत्र सतीश मंडल को मनोज मंडल के द्वारा भलुई स्टेशन के पास गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस हत्या में मनोज मंडल के अलावे कई अन्य को अभियुक्त बनाया गया था. इसी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन