लखीसराय में नक्सलियों ने चिपकाया पोस्टर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2014 4:48 AM
विज्ञापन
लखीसराय : मंगलवार को नक्सलियों ने टाउन थाने के केएसएस कॉलेज, थाना चौक, कवैया थाने के काली स्थान के समीप नक्सलियों के नाम से पोस्टर चिपका कर दहशत फैलाने की कोशिश की. जानकारी के अनुसार, सुबह खेलने के लिए जब छात्र केएसएस कॉलेज के मैदान पहुंचे, तो गेट पर लाल रंग से लिखा पोस्टर देख […]
विज्ञापन
लखीसराय : मंगलवार को नक्सलियों ने टाउन थाने के केएसएस कॉलेज, थाना चौक, कवैया थाने के काली स्थान के समीप नक्सलियों के नाम से पोस्टर चिपका कर दहशत फैलाने की कोशिश की. जानकारी के अनुसार, सुबह खेलने के लिए जब छात्र केएसएस कॉलेज के मैदान पहुंचे, तो गेट पर लाल रंग से लिखा पोस्टर देख डर गये.
छात्रों ने बताया कि बैनर पर लाल रंग से लिखा था कि नक्सलियों के संस्थापक शिक्षक चारू मजूमदार और चटर्जी की याद को ताजा रखें. नीचे भाकपा माओवादी संगठन लिखा था. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई उपद्रवी तत्व के लोग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










