बहुप्रसिद्ध लाली पहाड़ी की खुदाई में मिला स्तूप

लखीसराय : बहुप्रसिद्ध लाली पहाड़ी की खुदाई के दौरान मंगलवार को पहाड़ी के पूर्वी छोड़ पर बौद्ध भिक्षुओं के लिए बने पूजन स्थल स्तूप मिला है. हालांकि यह स्थान बौद्ध महाविहार में बौद्ध भिक्षुओं के रहने के लिए उपयोग में लाया जाता था, जिस कारण यहां छोटा स्तूप मिलने से यह अंदाजा लगाया जा रहा […]
लखीसराय : बहुप्रसिद्ध लाली पहाड़ी की खुदाई के दौरान मंगलवार को पहाड़ी के पूर्वी छोड़ पर बौद्ध भिक्षुओं के लिए बने पूजन स्थल स्तूप मिला है. हालांकि यह स्थान बौद्ध महाविहार में बौद्ध भिक्षुओं के रहने के लिए उपयोग में लाया जाता था, जिस कारण यहां छोटा स्तूप मिलने से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बौद्ध महाविहार में ही पूजन स्थल बना कर यहां रहने वाले बौद्ध भिक्षु पूजन करते होंगे. वैसे खुदाई कार्य की मॉनेटरिंग कर रहे विश्वभारती शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल के प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने बताया कि जिले के घोसीकुंडी पहाड़ी पर में विशाल स्तूप हैं. लाली पहाड़ी पर बौद्ध भिक्षुओं का आवासीय स्थल रहा था, संभव है कि यहां पूजा के लिए छोटे स्तूप का निर्माण किया गया होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




