ePaper

चार केंद्र पाया गया बंद, होगी कार्रवाई

Updated at : 07 Mar 2026 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
चार केंद्र पाया गया बंद, होगी कार्रवाई

जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया

विज्ञापन

-आंगनबाड़ी केन्द्रों के औचक निरीक्षण में अनियमितताएं उजागर किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार व्यवस्था, अभिलेख संधारण एवं आधारभूत संरचना की स्थिति का आकलन करना था. औचक निरीक्षण के क्रम में मो० जफर आलम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत डेरामारी पंचायत, सुनीता कुमारी, वरीय उप समाहर्ता द्वारा ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत नगर क्षेत्र, अंकिता सिंह, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा पोठिया प्रखंड अंतर्गत छतरगाछ पंचायत, कुंदन कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी द्वारा बहादुरगंज प्रखंड अंतर्गत डांगी पंचायत, शशिम सौरभ मणि, निदेशक, डीआरडीए द्वारा टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत कालपी पंचायत, मनोज कुमार, परियोजना पदाधिकारी-सह-निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम द्वारा किशनगंज प्रखंड अंतर्गत हलामला तथा आलोक कुमार भारती, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग द्वारा दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत तुलसिया पंचायत के कुल 57 आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान कई केन्द्रों पर अनियमितताएं परिलक्षित हुईं. कुछ केन्द्रों में पोषण आहार का भोजन तैयार नहीं पाया गया, जिसे गंभीर विषय मानते हुए इसकी जांच कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही कुछ केन्द्रों पर बच्चों की वास्तविक उपस्थिति कम पाई गई, जबकि उपस्थिति पंजी में सभी बच्चों की उपस्थिति अंकित की गई थी. इस संबंध में अभिलेखों एवं अन्य पंजियों की जांच की जाएगी. निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि चार आंगनवाड़ी केंद्र पूर्णतया बंद पाया गया. ऐसे केंद्रों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान प्राप्त तथ्यों के आलोक में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के साथ-साथ संबंधित सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) की भूमिका एवं संभावित संलिप्तता की भी जांच कराई जा सकती है. निरीक्षण में पाया गया कि पर्यवेक्षक एवं सी डी पी ओ द्वारा केंद्रों का नियमित रूप से पर्यवेक्षण नहीं किया जाता है जो केंद्रों की अनियमितता में इनकी संलिप्तता को स्पष्ट करता है. ऐसे कर्मी या पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन