सदर अस्पताल लखीसराय में रविवार को OPD बंद, 24 घंटे चालू रहेगी इमरजेंसी : देखें डॉक्टरों का रोस्टर

विज्ञापन

सदर अस्पताल लखीसराय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखीसराय सदर अस्पताल ने रविवार के लिए सेवाओं का रोस्टर जारी किया है. सामान्य OPD सेवा बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध होंगी. नवजात शिशुओं के लिए SNCU सेवा भी जारी रहेगी.

विज्ञापन

लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय ने रविवार के लिए ओपीडी, इमरजेंसी और एसएनसीयू सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. कुमार अमित के अनुसार रविवार को सामान्य ओपीडी सेवा बंद रहेगी, जबकि इमरजेंसी सेवा 24 घंटे संचालित होगी.

विज्ञापन

इमरजेंसी में तीन पालियों में डॉक्टरों की ड्यूटी

रविवार को इमरजेंसी में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है.

  • सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे : डॉ. निशांत निराला
  • दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे : डॉ. सुधांशु कुमार
  • रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे : डॉ. मृत्युंजय कुमार

इस दौरान इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को निर्धारित चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी.

SNCU में भी तीन पालियों में डॉक्टर रहेंगे तैनात

नवजात शिशुओं के इलाज के लिए एसएनसीयू सेवा भी रविवार को जारी रहेगी. यहां भी तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है.

  • सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे: डॉ. पवन कुमार
  • दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे: डॉ. हरदीप बागेड़िया
  • रात 8 बजे से सोमवार सुबह 8 बजे: डॉ. मणि भूषण कुमार

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, रविवार को सामान्य ओपीडी बंद रहने के बावजूद आपात स्थिति में मरीजों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन