ट्रेन यात्रियों के लिये खुशखबरी : दिल्ली-भागलपुर के बीच चलेगी दैनिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, किऊल-अभयपुर में भी होगा ठहराव

Updated:
विज्ञापन

किऊल जंक्शन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार आने-जाने वालों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने दिल्ली और भागलपुर के बीच एक नई दैनिक फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की है. यह ट्रेन 10 अक्टूबर से शुरू होगी और यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में मदद करेगी.

विज्ञापन

लखीसराय : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत दी है. रेलवे दिल्ली और भागलपुर के बीच दैनिक आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने जा रहा है. ट्रेन संख्या 04062/04061 दिल्ली-भागलपुर-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल के परिचालन से लखीसराय, किऊल, अभयपुर, जमालपुर और भागलपुर के यात्रियों को फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, ट्रेन दोनों दिशाओं में प्रतिदिन चलेगी. त्योहारों के दौरान दिल्ली से बिहार आने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन के परिचालन से कंफर्म टिकट मिलने और सफर आसान होने की उम्मीद है.

10 अक्टूबर से शुरू होगा परिचालन

रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, 04062 दिल्ली-भागलपुर फेस्टिवल स्पेशल 10 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन दिल्ली से रवाना होगी.

वहीं 04061 भागलपुर-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 12 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन भागलपुर से चलेगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन के 47-47 फेरे निर्धारित किये गये हैं.

किऊल और अभयपुर में ये रहेगा समय

दिल्ली से भागलपुर जाने वाली ट्रेन:

  • किऊल जंक्शन: सुबह 10:15 बजे पहुंचेगी, 10:20 बजे रवाना होगी.
  • अभयपुर: सुबह 10:41 बजे पहुंचेगी, 10:43 बजे रवाना होगी.
  • इसके बाद ट्रेन जमालपुर और सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचेगी.

भागलपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन:

  • अभयपुर: शाम 6:14 बजे पहुंचेगी, 6:16 बजे रवाना होगी.
  • किऊल जंक्शन: शाम 7:05 बजे पहुंचेगी, 7:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी.

1220 किलोमीटर की दूरी, 24 कोच

फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन करीब 1220 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. ट्रेन में कुल 24 आईसीएफ/एलएचबी कोच लगाये जायेंगे.

त्योहारी सीजन में दिल्ली से लखीसराय, जमालपुर और भागलपुर की ओर आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है. ऐसे में दैनिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन