सूर्यगढ़ा में युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, घटनास्थल से पिस्टल और खोखा बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सूर्यगढ़ा में एक 25 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटनास्थल से पिस्टल और खोखा बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें प्रेम प्रसंग और मानसिक बीमारी के बिंदुओं पर भी गौर किया जा रहा है.

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 स्थित मंठटोला काजीटोला मोहल्ले में रविवार तड़के एक 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान मोहम्मद इदरीश के पुत्र मोहम्मद शौकत के रूप में हुई है.

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद सूर्यगढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया. पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल और एक खोखा बरामद किया है. एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की.

फोटो कैप्शन:01- मृतक के शोकाकुल परिजन एवं ग्रामीण   फोटो कैप्शन 02- घटनास्थल जहां युवक ने खुद को मारी गोली   फोटो कैप्शन 3 - घटनास्थल पर जानकारी लेती पुलिस   फोटो कैप्शन 4 - मृतक का घर | Prabhat Khabar Network
घटनास्थल जहां युवक ने खुद को मारी गोली

घर से कुछ दूरी पर हुई घटना

बताया गया कि घटना मृतक के घर से करीब 50 गज दूर एक निजी व्यक्ति के आम के बगीचे में हुई. बगीचा चारों ओर से चारदीवारी से घिरा हुआ है और उसके आगे गेट लगा है. पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है.

परिजनों ने मानसिक रूप से बीमार होने की दी जानकारी

सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों ने पुलिस को बताया है कि शौकत मानसिक रूप से बीमार था.

मृतक के छोटे भाई मोहम्मद चांद ने भी बताया कि शौकत मानसिक रूप से बीमार था. वह कोई काम नहीं करता था और घर पर ही रहता था.

फोटो कैप्शन:01- मृतक के शोकाकुल परिजन एवं ग्रामीण   फोटो कैप्शन 02- घटनास्थल जहां युवक ने खुद को मारी गोली   फोटो कैप्शन 3 - घटनास्थल पर जानकारी लेती पुलिस   फोटो कैप्शन 4 - मृतक का घर | Prabhat Khabar Network
घटनास्थल पर जानकारी लेती पुलिस

पुलिस मामले की कर रही जांच

थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना के मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

हथियार को लेकर भी जांच जारी

घटनास्थल से पिस्टल और खोखा बरामद होने के बाद पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हथियार युवक के पास कहां से आया. बरामद हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

फोटो कैप्शन:01- मृतक के शोकाकुल परिजन एवं ग्रामीण   फोटो कैप्शन 02- घटनास्थल जहां युवक ने खुद को मारी गोली   फोटो कैप्शन 3 - घटनास्थल पर जानकारी लेती पुलिस   फोटो कैप्शन 4 - मृतक का घर | Prabhat Khabar Network
मृतक का घर | Prabhat Khabar Network

आठ भाइयों में छठे नंबर पर था शौकत

मृतक के पिता मोहम्मद इदरीश के आठ पुत्र हैं, जिनमें शौकत छठे नंबर पर था. उसकी शादी नहीं हुई थी. 70 वर्षीय पिता ने बताया कि घटना के समय वह घर में सो रहे थे और बीमारी के कारण उन्हें घटना की जानकारी कुछ देर बाद मिली.

घटना के बाद मृतक के माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

क्या कहा थानाध्यक्ष ने?

सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत गोली लगने से हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटनास्थल से एक पिस्टल और एक खोखा बरामद हुआ है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन