ePaper

सूर्यगढ़ा के गोपालपुर व ताजपुर पैक्स में अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन

Updated at : 07 Mar 2026 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
सूर्यगढ़ा के गोपालपुर व ताजपुर पैक्स में अध्यक्ष के लिए एक ही नामांकन

शनिवार को नामांकन का कार्य संपन्न हुआ

विज्ञापन

-नौ पैक्सों के लिए नामांकन का कार्य हुआ संपन्न

सूर्यगढ़ा.

प्रखंड के नौ पैक्सों में निर्वाचन प्रक्रिया के तहत शनिवार को नामांकन का कार्य संपन्न हुआ. इनमें से गोपालपुर एवं ताजपुर पैक्स में अध्यक्ष पद का निर्वाचन निर्विरोध होने की संभावना है. इन दो पैक्सों में अध्यक्ष पद के लिए मात्र एक-एक उम्मीदवार ने ही अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. हालांकि नामांकन पत्र की संवीक्षा के बाद ही तय हो पायेगा कि इनका निर्वाचन निर्विरोध हुआ या नहीं. गोपालपुर पैक्स में निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष सह व्यापार मंडल सूर्यगढ़ा के अध्यक्ष प्रेम कुमार गौतम उर्फ पंकज एक मात्र प्रत्याशी हैं जिन्होंने इस पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. इनका निर्वाचन निर्विरोध होना तय माना जा रहा है. इसके अलावा ताजपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार अशोक कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. इनका भी निर्वाचन में विरोध होने की संभावना है. कवादपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार रामचंद्र मंडल, बंगाली महतो एवं नागेश्वर महतो ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस पैक्स सदस्य पद के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. अवगिल रामपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार बिहार एवं राजेंद्र मिश्रा ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. यहां दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होने की संभावना है. इस पैक्स मैं सदस्य पद के लिए नौ प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया. सलेमपुर पश्चिमी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों राजेश कुमार, अविनाश कुमार एवं सुधांशु कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस पैक्स में सदस्य पद के लिए 14 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. इधर, सलेमपुर पूर्वी पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार नीतीश कुमार, मनोज कुमार यादव, रामनारायण यादव एवं कुंदन कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस पैक्स मैं सदस्य पद के लिए 24 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. मोहम्मदपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार मोहम्मद इज्माम, मोहम्मद मुस्ताक, श्याम नंदन महतो ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. इस पैक्स में सदस्य पद के लिए कुल 10 उम्मीदवार द्वारा नामांकन किया गया. इधर, चंदनपुरा पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार द्वारा अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया गया. जिसमें पूर्व पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह के अलावे, वीरेंद्र सिंह, विनीत कुमार एवं सुधीर सिंह शामिल हैं. इस पैक्स में सदस्य पद के लिए 28 उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया गया. रामपुर पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष ब्रजेश कुमार एवं राजकुमारी देवी द्वारा अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया गया. इस पैक्स में सदस्य पद के लिए 12 उम्मीदवारों द्वारा पर्चा दाखिल किया गया.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन