लखीसराय में दिनदहाड़े खूनी खेल! बहियार में घास काटने गए मंटू यादव की नकाबपोश अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन

लखीसराय के आदर्श लक्ष्मीपुर बहियार में शुक्रवार को मवेशियों के लिए घास लाने गए मंटू यादव की नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए, जिससे गांव में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन

लखीसराय, बड़हिया. बड़हिया थाना क्षेत्र के आदर्श लक्ष्मीपुर बहियार में शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान आदर्श लक्ष्मीपुर गांव निवासी मंटू यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मंटू यादव मवेशियों के लिए घास लाने बहियार गया था. इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे चार नकाबपोश अपराधियों ने उसे निशाना बनाकर दो गोलियां मार दीं. गोली लगते ही उसकी मौके पर मौत हो गयी. वारदात के बाद सभी अपराधी फरार हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

घास लाने बहियार गया था मंटू, अपराधियों ने मारी दो गोलियां

बताया गया कि शुक्रवार को मंटू यादव अपने घर से मवेशियों के लिए घास लाने आदर्श लक्ष्मीपुर बहियार गया था. इसी दौरान चार की संख्या में मौजूद नकाबपोश अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोली मार दी. गोली लगने के बाद मंटू यादव वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी. दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गयी.

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हत्या की सूचना मिलते ही बड़हिया थाना की पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गये.

बहियार में घात लगाकर नकाबपोश अपराधियों ने युवक को मारी दो गोली, मौके पर मौत -बड़हिया थाना क्षेत्र के आदर्श लक्ष्मीपुर बहियार में शुक्रवार को दिनदहाड़े की घटना | Prabhat Khabar Network
फोटो- पुलिस वाहन में मृतक का शव ले जाती पुलिस

गांव में पहले से विवाद होने का परिजनों ने लगाया आरोप

मृतक की पत्नी प्रीति कुमारी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनके परिवार का पहले से विवाद चल रहा था. उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार सुबह से ही चार नकाबपोश युवक गांव में घूमते देखे गये थे. परिजनों को आशंका है कि उन्हीं लोगों ने मंटू यादव की हत्या की है. घटना के बाद पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

हत्या के कारण और अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि हत्या के कारणों और अपराधियों की पहचान के लिए परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

दिनदहाड़े हत्या से गांव में भय और आक्रोश

आदर्श लक्ष्मीपुर बहियार में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किये जाने की घटना से ग्रामीणों में भय के साथ आक्रोश भी है. ग्रामीणों का कहना है कि खुले इलाके में दिन के समय हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन