अपराधी किसी भी कीमत पर बच न सके : डीआईजी

मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार ने शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया
डीआईजी ने किया एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण लखीसराय मुंगेर प्रक्षेत्र के डीआईजी राकेश कुमार ने शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने संतुष्टि जाहिर की एवं कार्यों में और भी तेजी लाने का दिशा-निर्देश दिया. निरीक्षण से पूर्व डीआईजी को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. डीआईजी ने एसडीपीओ के पंजी का निरीक्षण करते हुए कहा कि पंजी का निष्पादन में तेजी लायें. उन्होंने कहा कि अपराध अनुसंधान का कार्य तेजी से हो रहा है, लेकिन इसमें और भी सुधार की जरूरत है. उन्होंने कहा कि अनुसंधान के निष्पादन में कमी नहीं हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को भी दिशा निर्देश देकर कार्य में तेजी लाने का निर्देशित करें. निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने एसडीपीओ से अपराध की स्थिति को लेकर भी चर्चा की. इस दौरान उनके द्वारा बताया गया कि अभी तक कई वांटेड को गिरफ्तार कर लिया गया है. अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. अपराधी को पकड़कर जेल भेजा जा रहा है. डीआईजी ने अधिकारियों के कार्य से संतुष्टि जाहिर करते हुए कहा कि अपराधी किसी भी कीमत पर बच ना सके. इसके लिए लगातार छापामारी एवं उनके खिलाफ अभियान चलाया जाय. इस दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित भी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव मुरारी सिन्हा
राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










