मद्य निषेध विभाग की छापेमारी में तीन तस्कर सहित 11 गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से विदेशी शराब और देसी चुलाई शराब भी जब्त की है.
विभिन्न इलाकों में पुलिस ने चलाया विशेष अभियान से शराब तस्करों और नशेड़ियों में हड़कंप लखीसराय. जिले में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए मद्य निषेध थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम से बुधवार की सुबह तक विभिन्न ठिकानों पर सघन छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने शराब की तस्करी करने के आरोप में तीन और नशे की हालत में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने तस्करों के पास से विदेशी शराब और देसी चुलाई शराब भी जब्त की है. इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि किऊल थाना क्षेत्र के किऊल रेलवे यार्ड के पास छापेमारी के दौरान नवादा जिले के मुफसिल थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार के पुत्र छोटू राज को छह लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के जखराज स्थान नहर किनारे की गई कार्रवाई में सूर्यगढ़ा के खेमतरनी स्थान निवासी दामोदर यादव के पुत्र कन्हैया यादव को 10 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया. वहीं, तेतरहाट थाना क्षेत्र से पुलिस ने प्रदीप चौधरी की पत्नी गीता देवी को तीन लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया.गया. उन्होंने बताया कि उनके अलावा नशे की हालत में आठ लोग गिरफ्तार किया गया है. जिसमें सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर से मनोज मांझी, मुन्ना कुमार, अमलेश कुमार उर्फ मनीष राज और राहुल कुमार को पकड़ा गया. वहीं बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय से सुनील महतो और विजय कुमार तथा डुमरी से धर्मेंद्र सिंह और धीरज कुमार को नशे की हालत में दबोचा गया. उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




