साउथ बिहार एक्सप्रेस से 10 किलो गांजा बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jun 2024 6:13 PM
रेल पुलिस बड़हिया की टीम ने 13287 अप साउथ बिहार ट्रेन एस-वन बोगी से दो पिट्ठू बैग में गांजे की एक खेप लावारिस हालत में बरामद की है.
बड़हिया. रेल पुलिस बड़हिया की टीम ने 13287 अप साउथ बिहार ट्रेन एस-वन बोगी से दो पिट्ठू बैग में गांजे की एक खेप लावारिस हालत में बरामद की है. हालांकि गांजे के साथ कोई भी तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा है. फिलहाल बड़हिया रेल थानाध्यक्ष श्यामनंदन चौधरी ने अज्ञात गांजा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह बड़हिया रेल थानाध्यक्ष को एक सूचना मिली थी कि 13287 अप साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेन में गांजे के खेप जा रही है. थानाध्यक्ष ने तत्काल अपनी टीम को सक्रिय कर एएसआई रविंद्र ओझा व पुलिस बल के द्वारा ट्रेन जैसे ही बड़हिया स्टेशन पर रुकी तो ट्रेन के एस-वन बोगी में जांच शुरू कर दिया. जांच के क्रम ट्रेन से लावारिस अवस्था में रखे दो काले रंग के पिट्ठू बैग से कुल सात पैकेट में बंद लगभग 10 किलो गांजा बरामद किया. जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गयी है. इस संबंध में रेल थानाध्यक्ष श्यामनंदन चौधरी ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










