बाइक से गिरकर महिला की मौत, पति व दो बच्चे सुरक्षित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Aug 2024 7:56 PM
ठाकुरगंज-किशनगंज मुख्य मार्ग के कोल्था कब्रगाह के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी.मृतका की शिनाख्त फातेमा खातून (37 वर्ष) पति जमालुद्दीन ग्राम भेंसलौटी थाना कुर्लीकोट के रूप में हुई है.
पोठिया. ठाकुरगंज-किशनगंज मुख्य मार्ग के कोल्था कब्रगाह के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी.मृतका की शिनाख्त फातेमा खातून (37 वर्ष) पति जमालुद्दीन ग्राम भेंसलौटी थाना कुर्लीकोट के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार की प्रातः अर्राबाड़ी थाना क्षेत्र के ठाकुरगंज-किशनगंज मुख्यमार्ग स्थित कोल्था कब्रगाह छतरगाछ के निकट ठाकुरगंज की ओर से आ रही बाइक पर सवार एक महिला की मौत मोटरसाइकिल से गिर कर हो गई है. ठाकुरगंज प्रखंड के भैंसलौटी गांव से किशनगंज की ओर जाने के लिए सभी बाइक पर रवाना हुए थे. इसी दौरान कोल्था पुल तथा छत्तरगाछ के बीच कब्रगाह के निकट अचानक एक बकरी के बच्चे को बचाने क्रम में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही गिर गयी. पक्की सड़क पर गिरने के कारण महिला को गंभीर चोट लगी तथा उसकी मौत मौके पर ही हो गई. जबकि बाईक पर सवार दो बच्चे तथा बाइक चालक मृतका के पति सुरक्षित हैं.इस घटना को लेकर स्थानीय थाना में पीड़ित के द्वारा किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है. वहीं मृतका के शव को परिजनों के द्वारा निज निवास में ले जाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










