सर्पदंश के शिकार तीन लोग सदर अस्पताल में भर्ती

सदर अस्पताल में बीते दो दिन से सांप काटने का घटनाओं में इजाफा हुआ है. मंगलवार को भी सर्पदंश के शिकार तीन लोग सदर अस्पताल में भरती हुए.
किशनगंज. सदर अस्पताल में बीते दो दिन से सांप काटने का घटनाओं में इजाफा हुआ है. मंगलवार को भी सर्पदंश के शिकार तीन लोग सदर अस्पताल में भरती हुए. सिंघिया चकंद्रा की एक 10 वर्षीय बच्ची की सांप काटने से मौत हो गई. वही मोहम्मद मनीरूद्दीन आलम को जानवर को चारा देने के दौरान सांप ने काट लिया. इन लोगों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने सांप को पकड़कर डब्बे में भरकर सदर अस्पताल ले आया. जहां तीसरी घटना धोबनिया की है जिसमें 5 वर्षीय बच्चा अबुशाद को खेलने के दौरान घर के पास सांप ने डस लिया. जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. वहीं अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में ऐसी घटनाएं बढ़ती है. जिससे लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




