आदिवासी समाज को जगाये व जोड़ने का कार्य कर रहा सेंगल अभियान

गर परिषद कजलामनी आदिवासी टोला वार्ड नंबर 19 में आदिवासी सेंगेल अभियान सामाजिक संगठन के बैनर तले जोनल परगना सह जिलाध्यक्ष राजा मरांडी की अध्यक्षता में बैठक की गई.
फोटो 29 कार्यक्रम कों संबोधित करते जोनल परगना सह जिलाध्यक्ष राजा मरांडी प्रतिनिधि, किशनगंज नगर परिषद कजलामनी आदिवासी टोला वार्ड नंबर 19 में आदिवासी सेंगेल अभियान सामाजिक संगठन के बैनर तले जोनल परगना सह जिलाध्यक्ष राजा मरांडी की अध्यक्षता में बैठक की गई. इस बैठक में उपस्थित बिहार प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ टुडू ने बैठक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज को जगाने और जोड़ने का कार्य एक मात्र पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के दिशा निर्देश पर किया जा रहा है. आदिवासी समाज से नशापान, अंधविश्वास, महिला मानसिकता विरोधी,डायन प्रथा खत्म नहीं किए बगैर समाज के उत्थान संभव नहीं है. क्योंकि आदिवासी समाज रूढ़ी प्रथा, नशापान, अंधविश्वास और अशिक्षा के कारण प्रगति नहीं कर पा रहा है. इसलिए आदिवासी सेंगेल अभियान के तहत प्रत्येक गांवों में 10 सेंगेल सदस्य लोगों को जोड़कर कार्य को आगे बढ़ाना है. इसकी जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता को दी गई है. आगामी 30 जून 2024 को सिदो मुर्मू कान्हू मुर्मू हुल दिवस आयोजित करने की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा की गई . आगामी 30 जून नगर परिषद काजलामनी आदिवासी टोला में ही मनाया जाएगा. इस बैठक सभा में बिहार पोनोत परगाना जवाहर हेम्ब्रम, पूर्णिया प्रमंडल परगाना प्रधान मुर्मू, किशनगंज जिला परगाना सरकार मुर्मू,कटिहार जिला अध्यक्ष मुन्ना मुर्मू, पूर्णिया जिला उपाध्यक्ष जियालाल हांसदा, पूर्णिया अनुमंडल परगाना मोहन सोरेन,अररिया सेंगेल छात्र युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत किस्कू,सहरसा जिला अध्यक्ष शिवनंदन टुडू,उत्तर दिनाजपुर बंगाल जिला अध्यक्ष सुकलाल सोरेन, बाबुराम किस्कू,ताला किस्कू, अशोक हांसदा, ठाकुर सोरेन, मुंशी मुर्मू आदि 6 जिला के सामाजिक कार्यकर्ता महिला व पुरुष मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




