संगम कुसंगम कुमार विद्यार्थी बने उत्पाद थाना के नए थानाध्यक्ष

Updated at : 12 Mar 2026 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
संगम कुसंगम कुमार विद्यार्थी बने उत्पाद थाना के नए थानाध्यक्ष

संगम कुसंगम कुमार विद्यार्थी बने उत्पाद थाना के नए थानाध्यक्ष

विज्ञापन

शराब तस्करों व डिलीवरी बॉय पर रहेगी पैनी नजर, बंगाल-नेपाल सीमा पर बढ़ेगी चौकसी

उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा ने जारी किया आदेश, कार्यों की समीक्षा के बाद लिया गया निर्णय

किशनगंज. जिले में मद्य निषेध नीति को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उत्पाद निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी को उत्पाद थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उत्पाद अधीक्षक दीपक कुमार मिश्रा ने आधिकारिक रूप से उन्हें यह नयी जिम्मेदारी सौंपने की सूचना जारी की है. संगम कुमार विद्यार्थी की इस नियुक्ति के पीछे उनके पिछले उत्कृष्ट कार्यों का बड़ा योगदान है. तीन फरवरी को उत्पाद अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में विभाग के सभी पदाधिकारियों के कार्यों का आकलन किया गया था. समीक्षा के दौरान पाया गया कि इंस्पेक्टर संगम कुमार विद्यार्थी द्वारा भारी मात्रा में शराब जब्ती व शराबबंदी कानून के तहत की गई कार्रवाइयां काफी प्रभावी रहीं. उनके इसी सराहनीय प्रदर्शन को देखते हुए विभाग ने उन्हें उत्पाद थानाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी है. पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद नए थानाध्यक्ष संगम कुमार विद्यार्थी ने अपनी कार्य-योजना स्पष्ट कर दी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब की तस्करी को पूरी तरह समाप्त करना व बिहार सरकार की मद्य निषेध नीति को धरातल पर उतारना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन