रामनवमी को लेकर वीर शिवाजी सेना की शोभायात्रा की तैयारी शुरू

रामनवमी को लेकर वीर शिवाजी सेना की शोभायात्रा की तैयारी शुरू
किशनगंज. रामनवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में वीर शिवाजी सेना राष्ट्रसेवी संगठन ने भव्य शोभायात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं. मंगलवार को शहर के खगड़ा स्टेडियम रोड स्थित हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन व ध्वज पूजन के साथ महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया. संगठन के अध्यक्ष सुमित साहा ने बताया कि आगामी 26 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह यात्रा खगड़ा काली मंदिर (मछमरा) से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए गौशाला स्थित शिव मंदिर धाम में जाकर संपन्न होगी. संगठन मंत्री इंद्रजीत कुमार ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजन को भव्य व ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने जिलेवासियों व रामभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की. इस अवसर पर संगठन विस्तारक संतोष गुप्ता, संजीत, आदित्य, अभय, कृष्णा, अंकित, उदय, तरुण, चेतन, कोमल, श्रुति, पिया, लक्ष्मी, कुसुम, मुस्कान, टुम्पा और रिचा सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




