करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

Updated:
विज्ञापन
करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

विज्ञापन

कोचाधामन. प्रखंड के मौधो पंचायत के चिकनी मोनी चूनामारी गांव में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.मृतक की पहचान मो इस्माईल के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार मो इस्माईल को घरेलू कामकाज करने के दौरान करंट लग गया. आनन-फानन में परिवार के लोगों के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन ले जाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया.घटना से परिवार में मातम पसरा है. करंट लगने से मो इस्माईल की हुई मौत पर विधायक हाजी इजहार असफी उप प्रमुख समदानी बेगम भारती, मुखिया प्रतिनिधि कारी मसकूर आलम राजद के युवा नेता सायम प्रवेज आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन