सौहार्दपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन

सौहार्दपूर्ण माहौल में भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील

विज्ञापन

हुड़दंग मचाने वालों व सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर

पौआखाली. होली उत्सव को लेकर शनिवार को जियापोखर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. थानाध्यक्ष गौतम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. बैठक में होली पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व सौहार्द बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ पर्व त्योहार को संपन्न कराने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. थानाध्यक्ष ने सख्त लहजे में कहा कि होली में डीजे व अश्लील गीतों को बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. त्योहार के दौरान हुड़दंग मचाने वालों व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि धार्मिक उन्माद फैलाने या भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध पुलिस सख्ती से निपटेगी. वहीं, विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की चौकसी बनी रहेगी. धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि इस बार पवित्र रमजान और होली का त्योहार एक साथ है, इसलिए सभी लोग प्रेम, सौहार्द व सद्भावना के साथ अपने-अपने त्योहारों को खुशी-खुशी मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन