सावन पूर्णिमा पर बाबा हरगौरी के दरबार पहुंचे मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल, मंदिर कमेटी ने तैलचित्र भेंट कर किया सम्मान
हरगौरी मंदिर का तेलचित्र सौंपते सदस्य | Prabhat Khabar Network
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सावन पूर्णिमा के अवसर पर ठाकुरगंज के बाबा हरगौरी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इस दौरान मंदिर कमेटी ने उन्हें तेलचित्र भेंट कर सम्मानित भी किया.
ठाकुरगंज : सावन मास की पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को ठाकुरगंज स्थित बाबा हरगौरी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल पहुंचे. उन्होंने बाबा हरगौरी के दरबार में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.
आपके शहर में

मंदिर कमेटी ने तैलचित्र भेंट कर किया सम्मान
मंत्री के मंदिर पहुंचने पर मंदिर कमेटी की ओर से उन्हें बाबा हरगौरी का तैलचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया. कमेटी के देवकी अग्रवाल समेत अन्य सदस्यों ने मंत्री को तेलचित्र सौंपा. मंत्री ने श्रद्धापूर्वक इसे ग्रहण करते हुए मंदिर कमेटी के सदस्यों का आभार जताया.
मंत्री के आगमन के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला. सावन पूर्णिमा के कारण पहले से ही मंदिर में काफी भीड़ थी और परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा था.
मंदिर का इतिहास और सौंदर्यीकरण की ली जानकारी
पूजा-अर्चना के बाद मंदिर कमेटी के देवकी अग्रवाल ने डॉ. जायसवाल को बाबा हरगौरी मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व और यहां की पुरानी परंपराओं की जानकारी दी. उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की भी जानकारी साझा की.
कमेटी की ओर से बताया गया कि मंदिर परिसर को और भव्य बनाने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से सौंदर्यीकरण का काम कराया जा रहा है. मंत्री ने भी मंदिर के विकास से जुड़ी जानकारी में रुचि दिखाई.
कई जनप्रतिनिधि और नेता रहे मौजूद
इस दौरान बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखा सिंह और आयोग के सदस्य शिशिर दास मौजूद रहे. मंदिर कमेटी के देवकी अग्रवाल, बिजली सिंह के अलावा भाजपा नेता अमित सिन्हा, कौशल यादव, अरुण सिंह, अतुल सिंह, अनिल महाराज, प्रमोद चौधरी और अजय राय समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे.
मंत्री के आगमन और पूजा-अर्चना के दौरान बाबा हरगौरी मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा. श्रद्धालुओं ने बाबा के जयकारे लगाए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की.
यह भी पढ़ें : BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती में फारसी-अरबी की एंट्री, 56 पदों पर होगी बहाली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए