ePaper

इंटर हाउस क्विज़ प्रतियोगिता में येलो हाउस ने मारी बाजी

Updated at : 28 Feb 2026 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
इंटर हाउस क्विज़ प्रतियोगिता में येलो हाउस ने मारी बाजी

इंटर हाउस क्विज़ प्रतियोगिता में येलो हाउस ने मारी बाजी

विज्ञापन

ताराचंद धानुका एकेडमी में आयोजित हुई ज्ञान प्रतियोगिता

जूनियर व सीनियर वर्गों में विद्यार्थियों ने दिखायी बौद्धिक क्षमता

पौआखाली. ताराचंद धानुका एकेडमी (टीडीए) शिक्षण संस्थान ठाकुरगंज के प्रांगण में शनिवार को इंटर हाउस क्विज़ प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी ज्ञान क्षमता, तर्कशक्ति व समसामयिक समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात क्विज़ मास्टर शुभम लाहोती विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन को और भी रोचक बना दिया. प्रतियोगिता को जूनियर (कक्षा पांच से सात) व सीनियर (कक्षा आठ व नौ) दो वर्गों में विभाजित किया गया था. प्रतिभागियों को ग्रीन, ब्लू, येलो व रेड हाउस में बांटा गया था. क्विज़ के प्रश्न सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, खेल और साहित्य जैसे विविध विषयों पर आधारित थे. कड़े मुकाबले के बाद येलो हाउस की टीम ने कुल 163.5 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि ग्रीन हाउस 160.5 अंकों के साथ उपविजेता रहा. विद्यालय के निदेशक राजदीप धानुका ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास व उनके विश्लेषणात्मक कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया गया. इस अवसर पर प्राचार्य संजय कुमार झा, प्रबंधक दीनानाथ पांडे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन