सुरक्षित शनिवार पर बच्चों ने सीखा स्वच्छता का पाठ, स्वच्छ विद्यालय-स्वच्छ समाज का लिया संकल्प
मध्य विद्यालय में सुरक्षित शनिवार | Prabhat Khabar Network
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोथरा में 'सुरक्षित शनिवार' कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्वच्छता का महत्व सिखाया गया. उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया.
ठाकुरगंज : उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोथरा में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ‘सुरक्षित शनिवार’ का आयोजन किया गया. इस सप्ताह कार्यक्रम का विषय स्वच्छता रहा. कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया.
आपके शहर में
बच्चों को बताया स्वच्छता का महत्व
प्रभारी प्राचार्य चंद्रशेखर ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत बनाना जरूरी है.
फोकल शिक्षक तपेश बर्मा के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को सही तरीके से हाथ धोने, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, शौचालय की साफ-सफाई और विद्यालय व घर के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के बारे में जानकारी दी गयी.
ब्लैकबोर्ड पर बच्चों ने दिये स्वच्छता संदेश
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने ब्लैकबोर्ड के माध्यम से स्वच्छता से जुड़े विभिन्न संदेश प्रस्तुत किये. उन्हें भोजन से पहले और शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोने, नियमित नाखून काटने, साफ कपड़े पहनने और आसपास गंदगी नहीं फैलाने के लिए प्रेरित किया गया.
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ विद्यालय, स्वच्छ घर और स्वच्छ समाज बनाने का संकल्प लिया.
यह भी पढ़ें : सूरजापुरी आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे जिला पार्षद नासिक नदीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए