सीएम की समृद्धि यात्रा को ले प्रशासनिक तैयारियां तेज

Updated:
विज्ञापन

सीएम की समृद्धि यात्रा को ले प्रशासनिक तैयारियां तेज

विज्ञापन

चुरली स्थित कृषि फार्म हाउस का अधिकारियों ने लिया जायजा, दिए कई निर्देश

हेलीपैड, स्टॉल व जनसभा स्थल के निर्माण को युद्धस्तर पर पूरा करने का लक्ष्य

ठाकुरगंज. सात मार्च को प्रस्तावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं. शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों के काफिले ने चुरली पंचायत स्थित कृषि फार्म पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व विभागीय कर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. चुरली पंचायत स्थित कृषि विभाग के फार्म हाउस में मेडिकल कॉलेज भी प्रस्तावित है. यहां मुख्यमंत्री के आगमन के लिए बनने वाले हेलीपैड, प्रदर्शनी स्टॉल, जन संवाद कार्यक्रम स्थल व जनसभा स्थल का चयन कर लिया गया है. अधिकारियों ने इन कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम देकर तय समय सीमा के भीतर तैयार करने का निर्देश जारी किया. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग व रूट चार्ट आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी घंटों मंथन किया गया.

निर्माणाधीन बाईपास का भी कर सकते हैं निरीक्षण

सूत्रों के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान सीएम ठाकुरगंज में निर्माणाधीन बाइपास का भी निरीक्षण कर सकते हैं. इसे लेकर भी प्रशासनिक सतर्कता बरती जा रही है. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, एडीएम अमरेंद्र कुमार पंकज, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, डीपीआरओ जफर आलम, जिला कृषि पदाधिकारी के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली और अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार सहित संबंधित विभागों के कई अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन