कार की तलाशी में निकली 172 लीटर शराब, दो तस्कर गिरफ्तार : वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन

बरामद शराब व गिरफ्तार शराब तस्कर के साथ मौजूद उत्पाद अधिकारी | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया में उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई की है. मोजाबाड़ी के पास एक कार की तलाशी लेने पर 172.86 लीटर अवैध शराब जब्त की गई. इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

पूर्णिया : जिले में अवैध शराब की तस्करी और खरीद-बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने मोजाबाड़ी स्थित महानंदा पुल के पास विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर 172.86 लीटर अवैध शराब बरामद हुई. मौके से कार सवार दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम, कार रोककर हुई तलाशी

उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित की गयी थी. टीम ने महानंदा पुल के पास वाहनों की सघन जांच शुरू की. इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गयी.

तलाशी के दौरान कार से 172.86 लीटर शराब बरामद होने के बाद टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. कार्रवाई में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया.

पूर्णिया के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद रिजवान और भोलू कुमार के रूप में हुई है. दोनों पूर्णिया जिले के माधोपारा के रहने वाले बताये गये हैं.

गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग ने दोनों की स्वास्थ्य जांच सदर अस्पताल में करायी. इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

उत्पाद निरीक्षक मोहम्मद हैदर अली ने बताया कि जिले में अवैध शराब की तस्करी और खरीद-बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग पूरी तरह सतर्क है. गुप्त सूचना के आधार पर मोजाबाड़ी महानंदा पुल के पास विशेष जांच अभियान चलाया गया था, जहां कार से 172.86 लीटर शराब बरामद हुई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

उन्होंने कहा कि अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन