डॉ कलाम कृषि कॉलेज पहुंचे बच्चे, जानी खेती की नयी तकनीकें

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डॉ कलाम कृषि कॉलेज पहुंचे बच्चे, जानी खेती की नयी तकनीकें

विज्ञापन

मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत बच्चों ने आधुनिक कृषि यंत्रों का किया अवलोकन

शिक्षकों ने कहा. परिभ्रमण से बच्चों का होता है मानसिक व बौद्धिक विकास

ठाकुरगंज. ठाकुरगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों ने शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत डॉ कलाम कृषि कॉलेज का भ्रमण किया. विद्यालय के शिक्षकों के साथ गए बच्चों को वहां कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं व विभिन्न वैज्ञानिक यंत्रों व उनके महत्व से अवगत कराया गया. मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों ने आधुनिक खेती, वैज्ञानिक यंत्रों, जूट प्रसंस्करण, चाय व ड्रैगन फ्रूट जैसे फलों के उन्नत अनुसंधान के बारे में व्यावहारिक जानकारी सीखी. भ्रमण के दौरान छात्रों ने मृदा संरक्षण, आधुनिक कृषि यंत्रों और वैज्ञानिक खेती के तरीकों को बारीकी से देखा. डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय का यह भ्रमण छात्रों और शिक्षकों के लिए एक ज्ञानवर्धक अनुभव रहा. शिक्षकों ने सरकार की इस योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ समय-समय पर बच्चों के लिए शैक्षणिक परिभ्रमण अत्यंत जरूरी है. इससे बच्चों का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है. ज्ञात हो कि यह कॉलेज चाय, अनानास व ड्रैगन फ्रूट के लिए विशेष शोध केंद्र के रूप में जाना जाता है. बच्चों को खेती की आधुनिक तकनीकों के अलावा जूट उद्योग के बारे में भी विस्तार से जानकारी मिली. इसके बाद बच्चों को कई अन्य ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण स्थानों का भी भ्रमण कराया गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन