नहाने के दाैरान डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 03 May 2025 12:05 AM

विज्ञापन

दौला पंचायत स्थित पोरलावाड़ी गांव में नहाने के दौरान भाई व बहन की मौत हो गयी

विज्ञापन

किशनगंज.

प्रखंड की दौला पंचायत स्थित पोरलावाड़ी गांव में नहाने के दौरान भाई व बहन की मौत हो गयी. घटना गुरुवार दोपहर बाद की है. मृतकों में ताजीमुल हक के आठ वर्षीय पुत्री निश्वत अंजुम और पांच वर्षीय पुत्र मोहम्मद तहशीन शामिल है. दोनों महानंदा नदी के पास खेल रहे थे. इस बीच बच्चे नदी के पास नहाने पहुंच गए. इस दौरान बच्चे का पांव फिसल गया और दोनों गहरे पानी में चले गए, जिसके कारण बच्चे डुबकर लापता हो गए. अचानक एक बच्चे की नजर पानी में डूब रहे बच्चों पर पड़ी. दोनों को नदी किनारे डूबता देख बच्चे ने गांव जाकर जानकारी दी. जबतक गांव वाले वहां पहुंचे तब तक दोनों बच्चे लापता हो चुके थे. लापता बच्चों की खोजबीन कर बच्चों को बाहर निकाला गया. तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई. हालांकि घटना से गमगीन बच्चों के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस हृदयविदातक घटना से हर एक की आंखें गमगीन थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन