टेढ़ागाछ में 40 स्थानों पर होगा राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, तैयारियों की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
बैठक करते बीडीओ  | Prabhat Khabar Network

बैठक करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network

टेढ़ागाछ में बिहार सरकार की उपलब्धियों पर आधारित राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं. कार्यक्रम का 40 स्थानों पर लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया गया है.

विज्ञापन

Government Program: टेढ़ागाछ (किशनगंज). बिहार सरकार की उपलब्धियों पर आधारित राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने की. बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन और व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गयी.

प्रखंड और पंचायत स्तर पर होंगे कार्यक्रम

बीडीओ अजय कुमार ने मुख्य सचिव, बिहार के निर्देश तथा जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के आदेश के आलोक में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि प्रखंड स्तर पर प्रखंड सभागार और पंचायत स्तर पर पंचायत सरकार भवनों में निर्धारित समय पर कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाये.

जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया गया जोर

बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों, सीएलएफ एवं ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं, उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय गणमान्य नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए.

40 स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण

प्रखंड प्रशासन के अनुसार टेढ़ागाछ में कुल 40 स्थानों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया जाएगा. इसके तहत सभी उच्च विद्यालयों, राजकीय डिग्री कॉलेज, 12 आंगनबाड़ी केंद्रों, सभी पंचायत सरकार भवनों तथा प्रखंड सभागार में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गयी है.

जिला मुख्यालय से भी जुड़ेगा कार्यक्रम

Government Program: बैठक में बताया गया कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जाएगा. वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सम्राट अशोक भवन, खगड़ा में होगा. प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिये हैं.


विज्ञापन
गौरव कुमार

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन