ePaper

वृद्ध महिला से छिना सोने का चेन

Updated at : 28 Jan 2026 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध महिला से छिना सोने का चेन

शहर के डेमार्केट ओवर ब्रिज के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला का चैन छीन लिया

विज्ञापन

किशनगंज शहर के डेमार्केट ओवर ब्रिज के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने वृद्ध महिला का चैन छीन लिया. घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए. 65 वर्षीय वृद्ध महिला रूईधासा निवासी इति घोष डेमार्केट से दवाई लेकर डेमार्केट ओवर ब्रिज के पास साइबर कैफे जा रही थी. जब महिला ओवर ब्रिज के पास पहुंची तो बाइक सवार दो युवक बाइक से आगे बढ़ रहा था. जैसे ही महिला पहुंची तो बाइक पर बैठा युवक महिला को धक्का मारकर गले से चेन झप्पट कर फरार हो गया. पीड़ित महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक दोनों बदमाश डुमरिया ओवर ब्रिज होते हुए आगे की ओर फरार हो गया. घटना के बाद महिला चिल्लाने लगी. तभी आसपास के लोग वहां जमा हो गए. पीड़िता ने घटना की जानकारी लोगों को दी. कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया. तब तक बदमाश फरार हो चुके थे. घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को चेक पोस्ट पर भी लगाया गया लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले थे. वृद्ध महिला ने पुलिस को बताया कि बदमाश दो की संख्या में थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने कहा कि चेन छीनने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी छापेमारी में जुट गई है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन