दो बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के टेना पुल के पास मंगलवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में दो लोगों के पैर टूटने की भी बात सामने आई है. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.
विज्ञापन
कोचाधामन के प्रतिनिधि के अनुसार
बायसी-महादेव दिघी स्टेट हाइवे पर प्रखंड के टेना पुल के समीप मंगलवार की देर शाम दो बाइक की आमने -सामने हुई टक्कर में बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया.घायलों में दो लोगों की पैर टूटने की बात सामने आई है. घायलों की पहचान कोचाधामन थाना क्षेत्र के भगाल पंचायत के हाटगाछी एवं पूर्णियां जिले के रौटा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि तेज रफ्तार के कारण यह घटना घटित हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










