करंट लगने से किसान की मौत

पोठिया थाना क्षेत्र के हल्दीबाड़ी बाखोनाला गांव निवासी किसान मो परवेज़ 45 की मौत करंट लगने से गुरुवार को हो गई है.परिजनों
पोठिया(किशनगंज).पोठिया थाना क्षेत्र के हल्दीबाड़ी बाखोनाला गांव निवासी किसान मो परवेज़ 45 की मौत करंट लगने से गुरुवार को हो गई है.परिजनों के मुताबिक गुरुवार को पोठिया थाना क्षेत्र के सारोगारा पंचायत के वार्ड संख्या तीन हल्दीबाड़ी बाखोनाला में उस समय कोहराम मच गया,जब 45 वर्षीय मो परवेज़ की मौत करेंट लगने से हो गई.प्राप्त जानकारी के अनुसार मो परवेज़ गुरुवार शाम अपने घर का विद्युत बोर्ड का स्विच ठीक कर रहा था,कि अचानक करंट लगने से मो परवेज़ जमीन पर गिर गया ओर छटपटाने लगा.ग्रामीणों ओर परिजनों ने परवेज़ को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे इस दौरान रास्ते मे ही परवेज आलम की मौत हो गई.इधर मौत की खबर सुनते मृतक की पत्नी हिना परवीन अचेत हो गई. परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है.मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन पुत्री और एक पुत्र छोड़ गया है.इधर पोठिया पुलिस भी घटना स्थल पर तत्काल पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया,शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के पश्चात पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




