लावारिस अवस्था मिले ट्रक से पुलिस ने प्रतिबंधित सामान किया बरामद

Banned goods recovered from abandoned truck
किशनगंज.बिहार बंगाल सीमा पर रामपुर मद्य निषेध चेकपोस्ट पर गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने एक ट्रक पर लदा हुआ प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया है. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस को रामपुर के पास लावारिस अवस्था मे एक ट्रक के खड़े होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो ट्रक के पास कोई भी नहीं था. इसके बाद ट्रक की जांच की गई तो ट्रक में प्रतिबंधित पदार्थ था. इसके बाद ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया. पुलिस के अनुसार प्रतिबंधित पदार्थ का परिवहन अपराध की श्रेणी में आता है. वही जब्त प्रतिबंधित पदार्थ को पुलिस की मौजूदगी में विनष्ट किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्प्ष्ट हो पाएगी. जब्त पदार्थ को लेकर कई तरह की चर्चा हो रही थी कि जब ये प्रतिबंधित है तो कहां से आया और किसके संरक्षण में यह कार्य चल रहा था. सूत्रों की माने तो कुछ लोगों के नाम पुलिस अनुसंधान में सामने आए है लेकिन जांच के लिए गुप्त रखा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




