माध्यमिक विद्यालय दलुआहाट में लगा टीएलएम मेला

माध्यमिक विद्यालय दलुआहाट में लगा टीएलएम मेला
पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय दलुवा हाट के कांप्लेक्स रिसोर्स सेंटर में संकुल समन्वयक सुनील कुमार के नेतृत्व में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. आयोजित मेला में संकुल के अधीनस्थ सभी ग्यारह विद्यालयों से शिक्षक टीएलएम के साथ सम्मिलित हुए. कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने बच्चों के समक्ष अपने-अपने टीएलएम का प्रदर्शन किए. प्रदर्शन में उत्कृष्ट हुए प्रतिभागी शिक्षकों के बीच समन्वयक सुनील कुमार ने प्रशस्ति-पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया. जिसमे प्रथम स्थान पर सदाफ कमर प्राथमिक विद्यालय बीरपुर देवी, दूसरे स्थान पर तबसूम जमाल मध्य विद्यालय मिर्जापुर जबकि तृतीय स्थान पर अब्दुल खबीर मध्य विद्यालय दलुआहाट रहे. आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार दास, राजेश कुमार, रमन कुमार गुप्ता, योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




