खगड़ा रेड लाइट एरिया से चार नाबालिग व नौ युवतियों को कराया मुक्त
Updated at : 12 Apr 2026 8:16 PM (IST)
विज्ञापन

शहर के खगड़ा रेड लाइट एरिया में रविवार की शाम पुलिस ने छापेमारी की
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान सादे पोशाक में भी थी पुलिस
पुलिस को देश भाग रहे आरोपितों को खेदड़ कर पकड़ा, कई फरार
किशनगंज
शहर के खगड़ा रेड लाइट एरिया में रविवार की शाम पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने चार नाबालिग लड़कियों सहित नौ युवतियों को मुक्त करवाया है. कुछ को हिरासत में भी लिया गया है. इसमें चार से पांच नाबालिग लड़कियां भी शामिल है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी. कार्रवाई बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन सवेरा के तहत की जा रही है. एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि देह व्यापार में लिप्त लड़कियों को मुक्त करवाए जाने के लिए ऑपरेशन सवेरा के तहत रेड लाइट एरिया में छापेमारी की जा रही है. जिसमें कुछ लड़कियों को मुक्त करवाया गया है. छापेमारी की प्रक्रिया चल रही है. बताया जाता है कि देह व्यापार के लिए बाहर से लड़कियों को लाए जाने की सूचना पर पुलिस मुख्यालय के निर्देशन ने ऑपरेशन सवेरा के तहत लड़कियों को मुक्त करवाए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. रविवार की देर शाम को बड़ी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जिसमें बहादुरगंज, पहाड़कट्टा सहित कई थानों की टीम शामिल थी. टीम में महिला पुलिस कर्मी के साथ सादे लिबाज में भी पुलिस की टीम शामिल थी. मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार टीम का नेतृत्व कर रहे थे. एसडीपीओ मंगलेश कुमार सहित पुलिस के कई अधिकारी टीम में शामिल थे. पुलिस की टीम अचानक खगड़ा रेड लाइट एरिया पहुंची. टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे. पुलिस की टीम ने वहां के कई घरों में भी छापेमारी की. इस दौरान पुलिस टीम ने कई लोगों को खदेड़ कर पकड़ा. वहीं कुछ पुलिस को देखते ही फरार भी हो गए. बताया जाता है की पुलिस को देह व्यापार के किसी बड़े रैकेट के संचालन को ध्वस्त करना चाहती है. वहीं करीब तीन घंटे से पुलिस की कार्रवाई जारी थी. बताया जाता है की पुलिस को कोई ठोस सुराग मिले होंगे. इसे अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा सकती है. घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी थी.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




