सहयोग से पहुंचा लक्ष्य के करीब

फारबिसगंजः सरकार के द्वारा चलाये जा रहे परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत फारबिसगंज रेफरल अस्पताल को वित्तीय वर्ष 13-14 में 5123 महिलाओं के बंध्याकरण ऑपरेशन किये जाने का लक्ष्य मिला था. लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में काम करते हुए रेफरल अस्पताल 10 मार्च 14 तक 2503 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन कर 50 प्रतिशत से अधिक […]
फारबिसगंजः सरकार के द्वारा चलाये जा रहे परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत फारबिसगंज रेफरल अस्पताल को वित्तीय वर्ष 13-14 में 5123 महिलाओं के बंध्याकरण ऑपरेशन किये जाने का लक्ष्य मिला था. लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में काम करते हुए रेफरल अस्पताल 10 मार्च 14 तक 2503 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन कर 50 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त करने में सफल रहा है. जो अन्य सदर व रेफरल अस्पतालों की तुलना में अधिक है. उपरोक्त बातों की जानकारी मंगलवार को पत्रकार सम्मेलन में रेफरल अस्पताल के प्रभारी डॉ जयनारायण प्रसाद ने दी.
उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने में फिजिशियन सह सजर्न डॉ अजय कुमार सिंह व अन्य चिकित्सकों सहित अस्पताल कर्मियों का सकारात्मक सहयोग रहा है. 31 मार्च तक लगभग 400 से अधिक बंध्याकरण ऑपरेशन होगा. उन्होंने बताया कि 5123 का लक्ष्य संपूर्ण फारबिसगंज के आबादी पर था. जबकि निजी अस्पतालों में किये गये ऑपरेशन का आंकड़ा आना अभी बाकी है. वर्ष 2007-08 में भी 3700 बंध्याकरण ऑपरेशन किये जाने की बात कही. उन्होंने बताया कि बंध्याकरण ऑपरेशन कराने पर क्षति पूर्ति राशि छह सौ व उत्प्रेरक को प्रोत्साहन राशि के रूप में 150 रुपये दिया जाता है.
अस्पताल में 40 बेड होने के कारण प्रतिदिन 40 बंध्याकरण ऑपरेशन किया जाता है. जुलाई 13 में 15 दिनों के लिए सरकार के द्वारा विशेष जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा चलाया गया था, जिसमें 186 ऑपरेशन किया गया था. बंध्याकरण का पोस्ट पाटर्म स्टेरलाइजेशन स्कीम के तहत प्रसव के तुरंत बाद महिलाओं का जो बंध्याकरण ऑपरेशन किया जाता है वह केवल रेफरल में ही किया गया, जो 368 है. 567 आदर्श दंपती बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. यहीं नहीं मुसलिम समुदाय की लगभग 800 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन कि या गया. मौके पर सजर्न डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि विश्व में भारत पहला देश है, जहां सर्वप्रथम 1952 में बंध्याकरण ऑपरेशन प्रारंभ किया गया.
पत्रकार सम्मेलन में रेफरल प्रभारी डॉ जय नारायण प्रसाद, डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ हरि किशोर सिंह, अस्पताल प्रबंधक डॉ नाजिश अहमद नियाज, विनोद नंद झा, परिवार नियोजन परामर्शी अविनाश कुमार, सविता रानी दास आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










