टी-20 चैंपियंस में प्रतिभागियों ने दिया ट्रायल

Published at :08 Mar 2014 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
टी-20 चैंपियंस में प्रतिभागियों ने दिया ट्रायल

-प्रभात खबर टी 20 क्रिकेट चैंपियन्स ट्रॉफी के ट्रायल का अंतिम दिन आज किशनगंजः प्रभात खबर टी- 20 क्रिकेट चैंपियन्स ट्रॉफी का दो दिवसीय ट्रायल आज संपन्न हो जायेगा. ट्रायल के प्रथम दिन 45 प्रतिभागियों ने चयनकर्ताओं के समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. ट्रायल के दौरान बतौर चयन समिति के अध्यक्ष सह केडीसीए के […]

विज्ञापन

-प्रभात खबर टी 20 क्रिकेट चैंपियन्स ट्रॉफी के ट्रायल का अंतिम दिन आज

किशनगंजः प्रभात खबर टी- 20 क्रिकेट चैंपियन्स ट्रॉफी का दो दिवसीय ट्रायल आज संपन्न हो जायेगा. ट्रायल के प्रथम दिन 45 प्रतिभागियों ने चयनकर्ताओं के समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. ट्रायल के दौरान बतौर चयन समिति के अध्यक्ष सह केडीसीए के सचिव व बिहार के पैनल अंपायर शमीम अहमद लाडले, चयन समिति के सदस्य संदीप चक्रवर्ती उर्फ बापी एवं बी रंजन उर्फ टिपला ने बारी-बारी से खिलाड़ियों का ट्रायल लिया. ट्रायल देने आए खिलाड़ियों में गजब का उत्साह देखने को मिला.

ट्रायल में आज भी ले सकते हैं भाग

इस चैंपियनशिप में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी आज स्थानीय रूईधासा मैदान में हिस्सा ले सकते है. ट्रायल में भाग लेने को इच्छुक खिलाड़ी सुबह 8 बजे संबद्ध स्थल पर चयन समिति के सदस्य को रिपोर्ट करेंगे. इस आशय की जानकारी प्रभात खबर के किशनगंज ब्यूरो चीफ अवधेश यादव ने दी. ट्रायल के दौरान चयन समिति के अध्यक्ष समीम अहमद लाडले, चयन समिति के सदस्य संदीप चक्रवर्ती, बी रंजन टिपला के अलावे ट्रायल के दौरान प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय के विशेष प्रतिनिधि चंद्र प्रकाश चंद्र भी मौजूद थे.

चयन समिति के अध्यक्ष – समीम अहमद लाडले – 9431445968

चयन समिति के सदस्य – संदीप चक्रवर्ती उर्फ बापी – 9934413200

चयन समिति के सदस्य – बी रंजन उर्फ टिपला – 9430651452

चयन स्थल – रूईधासा मैदान

समय – 8 बजे सुबह से 12 बजे तक.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन