पलामू में डालसा की प्रभात फेरी, विधिक जागरूकता अभियान शुरू 

Updated:
विज्ञापन
Palamu News

डालसा की प्रभात फेरी

Palamu News: पलामू में डालसा की ओर से 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकालकर लोगों को कानून, नशा मुक्ति और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करने का संदेश दिया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर की रिपोर्ट 

Palamu News: झालसा के दिशा निर्देश और पलामू के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में कोर्ट कैंपस से समाहरणालय तक शनिवार को डालसा के द्वारा 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता और जनसम्पर्क अभियान को लेकर प्रभात फेरी निकाला गया. प्रभात फेरी में कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, जिला और अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार, आयशा खान, सीजेएम मनोरंजन कुमार, एसीजेएम सुशीला सोरेंग, डालसा सचिव राकेश रजंन, सिविल जज सीनियर डिवीजन रविशंकर पांडेय, एस के गौतम, गौरव खुराना, निर्भय प्रकाश, शंभू महतो, कमल प्रकाश, रोजलीना बारा, रशिम चंदेल, प्रज्ञेष निगम, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभचंद सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, कोर्ट कर्मी व पीएलवी शामिल थे. प्रभात फेरी कोर्ट कैंपस से शुरू होकर समाहरणालय होते हुए कोर्ट परिसर में आकर समाप्त हुआ.

नशा मुक्ति, अंधविश्वास उन्मूलन और जागरूकता का संदेश

मौके पर हाथ में तख्ती लिए कार्यक्रम में शामिल लोगों ने डायन बिसाही, नशा मुक्ति और अंधविश्वास मिटाने का संकल्प लिया और नारे लगाए. डालसा के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि इस 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता और जनसम्पर्क अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी जानकारी पहुंचाना और उन्हें सशक्त बनाना है.

तीन चरणों में अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों की जानकारी

यह अभियान 90 दिनों तक चलेगा. उन्होंने कहा कि यह अभियान जागरूकता,पहचान और सहायता के तीन चरणों मे संचालित होगा. कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 15100 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं. उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर आमजन को महिला बाल अधिकार, साइबर अपराध, नशा मुक्ति और कुरीति के प्रति जागरूक करना और उन्हें न्याय दिलाना हैं. इसी उद्देश्य से प्रभात फेरी निकाली गई. इस मौके लीगल एड डिफेंस काउंसिल के असिस्टेंट वीर विक्रम वक्स राय, उत्तम कुमार, पुष्कर राज, संजीव सिंह, पीएलवी  शैलेंद्र तिवारी, विनय प्रसाद, प्रमोद शुक्ला सुखाड़ी मिंज, आमोद कुमार सिंह, मुनेश्वर राम, सुचिता एक्का, देवराज शर्मा,समेत सैकड़ो लोग शामिल थे.

यह भी पढ़ें: दहशत फैलाने वाले उग्रवादी सलाखों के पीछे: ईरबा के पास रांची पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, हथियार और सिम बरामद

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में शक के नशे में पति बना ‘जल्लाद’, नुकीले तीर जैसे रॉड से पत्नी को गोदकर मार डाला!

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola