जदयू ने निकाला मशाल जुलूस

Published at :01 Mar 2014 1:32 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू ने निकाला मशाल जुलूस

किशनगंजः बिहार को विशेष राज्य के दज्रे की मांग को लेकर शुक्रवार को जदयू जिलाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाल अपना विरोध प्रकट किया. स्थानीय सुभाषपल्ली स्थित पार्टी कार्यालय से निकले जुलूस के दौरान सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता अपने हाथों में मशाल जुलूस लेकर नगर का परिभ्रमण किया. शहर […]

विज्ञापन

किशनगंजः बिहार को विशेष राज्य के दज्रे की मांग को लेकर शुक्रवार को जदयू जिलाध्यक्ष मास्टर मुजाहिद आलम के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाल अपना विरोध प्रकट किया. स्थानीय सुभाषपल्ली स्थित पार्टी कार्यालय से निकले जुलूस के दौरान सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता अपने हाथों में मशाल जुलूस लेकर नगर का परिभ्रमण किया. शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए जुलूस स्थानीय गांधी चौक पहुंच नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया. इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर अपनी भड़ास निकाली.

प्रतिनिधि बहादुरगंज के अनुसार पार्टी नेतृत्व के निर्देश के आलोक में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के मद्देनजर शुक्रवार को जदयू कार्यकर्ताओं ने स्थानीय मुख्य मार्ग पर मशाल जुलूस निकाला एवं केंद्र सरकार की दोरंगी नीतियों पर घोर अफसोस जाहिर की. जुलूस की अगुवाई कर रहे प्रदेश जदयू महासचिव प्रो मुसब्बीर आलम ने की. मशाल जुलूस में किसान प्रकोष्ठ जदयू जिलाध्यक्ष अमीनउद्दीन, मौलाना गुलाम सरवर, चेयरमैन अंसार आलम, साकिर आलम, मो कलीमउद्दीन, बंटी सिन्हा, पप्पू निजाम, निसांत समदानी, रिंटू सिन्हा, सिलीप सिन्हा सहित दर्जनों कार्यकर्ता साथ साथ थे.

प्रतिनिधि पोठिया के अनुसार प्रखंड जदयू इकाई ने शुक्रवार को पोठिया मुख्यालय के चौक पर मशाल जुलूस निकाला. मशाल हाथ में लिए सभी ने विशेष राज्य का दर्जा देना होगा का नारा लगाते हुए केंद्र विरोधी नारे लगाये. इस मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष रोबिन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मो जाकिर हुसैन, राज कुमार मिश्र, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवेज आलम, मशुद आलम, जफीर आलम, खुश मोहम्मद, हीरा लाल महतो, सरफुद्दी, मो जाकिर आलम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन